पत्रकार एकता
संगठन पत्रकारों को एक मंच पर जोड़कर उनके अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करता है।
जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (JFI) का उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता तथा संगठनात्मक एकता बनाए रखना है। यह नियमावली संगठन, सदस्य एवं पदाधिकारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा हेतु बनाई गई है।
JFI News जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया का डिजिटल मीडिया मंच है, जहां सत्यापित सदस्य समाचार प्रकाशित कर सकते हैं, स्थानीय मुद्दों को सामने ला सकते हैं और पत्रकार हितों से जुड़ी आवाज को संगठित रूप दे सकते हैं।
संगठन का मूल सिद्धांत है: सत्य, निष्पक्षता, सुरक्षा और संगठन। प्रत्येक सदस्य से अपेक्षा है कि वह सत्य एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करे।
संगठन पत्रकारों को एक मंच पर जोड़कर उनके अधिकार, सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करता है।
सत्य, निष्पक्षता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार समाचार प्रकाशन को बढ़ावा दिया जाता है।
राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जागरूकता और डिजिटल मीडिया सशक्तिकरण संगठन के प्रमुख लक्ष्य हैं।
18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी पत्रकार, मीडिया कर्मी, डिजिटल पत्रकार, फोटोग्राफर, कैमरामैन अथवा मीडिया क्षेत्र से जुड़ा व्यक्ति सदस्य बन सकता है। सदस्य को सत्य एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करना होगा।
| श्रेणी | वार्षिक शुल्क |
|---|---|
| सामान्य सदस्य | ₹510 |
| जिला कार्यकारिणी | संगठन द्वारा निर्धारित |
| मंडल कार्यकारिणी | संगठन द्वारा निर्धारित |
| राज्य कार्यकारिणी | संगठन द्वारा निर्धारित |
| राष्ट्रीय कार्यकारिणी | संगठन द्वारा निर्धारित |
प्रत्येक सदस्य को वार्षिक नवीनीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा। शुल्क जमा न होने पर सदस्यता स्वतः निलंबित मानी जाएगी।
संगठन का लोगो, मुहर, लेटरहेड एवं दस्तावेज केवल अधिकृत उपयोग हेतु होंगे। बिना अनुमति उपयोग कानूनी अपराध माना जाएगा।
प्रेस कार्ड केवल अधिकृत सदस्य को मिलेगा। कार्ड का दुरुपयोग कानूनी अपराध होगा और सदस्यता समाप्त होने पर कार्ड स्वतः अमान्य होगा।
| स्तर | बैठक अवधि |
|---|---|
| राष्ट्रीय | प्रत्येक 3 माह |
| राज्य | प्रत्येक 2 माह |
| मंडल | प्रत्येक माह |
| जिला | प्रत्येक माह |
| स्तर | अनुमानित संख्या |
|---|---|
| भारत के राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश | 28 राज्य + 8 केंद्र शासित प्रदेश |
| कुल मंडल | लगभग 125 मंडल |
| कुल जिले | लगभग 800 जिले |
पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना, पत्रकारों को कानूनी सहायता प्रदान करना और पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना।
राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक जागरूकता फैलाते हुए डिजिटल मीडिया को सशक्त बनाना और हर क्षेत्र के पत्रकारों को संगठित मंच उपलब्ध कराना।
सदस्य बनने के लिए पंजीकरण करें या सत्यापित खाता होने पर रिपोर्टर पैनल में लॉगिन करें।